नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है और तीन जवान घायल हो गए हैं। वहीँ सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। घटना के बाद चारों ओर से पूरे इलाके को घेर लिया है।
जारी है मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में चल रही मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, इस दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया। बताया जा रहा है कि आतंकी एक घर से छिपकर फायरिंग कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के गोसू गांव में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदला
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के ठिकानों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया। खबरों के अनुसार, एक आतंकवादी को गोली मार दी गई जबकि ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।

