अयोध्या पहुँच कंगना ने लगाई मंदिर में झाड़ू

एंटरटेनमेंटअयोध्या पहुँच कंगना ने लगाई मंदिर में झाड़ू

Date:

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं और अयोध्या पहुंचकर वहां साधु-संतों के साथ हवन-पूजन किया और हनुमान गढ़ी में झाड़ू भी लगाई। कंगना की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कंगना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंगना रनौत मैरून और गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. साड़ी के साथ उन्होंने हेवी गोल्डन नेकलेस पहना हुआ है.

सोने का हार और आँखों पर काला चश्मा पहने कंगना रनौत का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह हनुमान गढ़ी परिसर में झाड़ू लगाकर अयोध्या में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनती नज़र आ रही हैं. कंगना रनौत ने झाड़ू लगाने वाला वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है. कंगना ने कैप्शन में लिखा है, हनुमान जी के मंदिर की सफाई की लेकिन भीड़ बहुत ज़्यादा हो गयी। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इससे पहले श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर रामभद्राचार्य से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं, इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा ओ मेरे राम, आज परम पूज्य श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया. उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत सामूहिक हनुमानजी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत से हर कोई खुश है. कल अयोध्या के राजा लंबे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं, आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।” कल अयोध्या में राम लला की प्रतिष्ठा में नामी हस्तियों का पहुंचना आज से ही शुरू हो गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related