‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी कंगना रनौत

बॉलीवुड‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी कंगना रनौत

Date:


‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी कंगना रनौत

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि ‘धाकड़’ की पूरी टीम वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रही है, जिसमें कंगना रनौत ने भी हिस्सा लिया है। अदाकारा की टीम ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘धाकड़ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज पूरी टीम ने वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में हिस्सा लिया।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1281599613850357761

अदाकारा कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा होगी, जिसे डायरेक्टर रजनीश राजी घई बनाएंगे। कुछ समय पहले निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें कंगना रनौत भारी-भरकम बंदूक के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही थीं। यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन देश के हालातों को देखकर यह संभव नहीं लग रहा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकार कोरोना वायरस के कारण अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदल रहे हैं, ऐसे में यह संभव है कि कंगना रनौत भी अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ को अगले साल रिलीज करें।

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंगना रनौत स्टारर ‘धाकड़’ बंद हो गई है। डायरेक्टर अहमद खान ने मीडिया में ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद कंगना रनौत के फैंस निराश हो गए थे, लेकिन बाद में अदाकारा की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से साफ किया था कि ‘धाकड़’ बंद नहीं हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related