127 दिन बाद मेरठ जेल से रिहा हुए अमित जानी

मेरठ रीजन127 दिन बाद मेरठ जेल से रिहा हुए अमित जानी

Date:


127 दिन बाद मेरठ जेल से रिहा हुए अमित जानी

मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव हिंदूवादी नेता अमित जानी को आखिर मेरठ जेल से रिहाई मिल ही गई। चार महीने से ज्यादा जेल में बीतने के बाद शुक्रवार को उन्हें जमानत मिली है।

गौरतलब है कि समाजवादी कुनबे के बेहद करीबी लोगों में शुमार और मौजूदा समय में प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी पर शिवसेना नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर पर जानलेवा हमले और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप है। जिसके चलते 6 मार्च को इंचौली पुलिस द्वारा अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को एडीजे 19 तबरेज अहमद ने दो दो लाख की दो जमानत पर अमित जानी को जमानत दे दी। जिसके चलते 127 दिन बाद अमित जानी की मेरठ जेल से रिहाई संभव हो सकी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...