अब कई देशों में कुछ रियायतों के साथ शूटिंग करने की इजाजत मिल गई है। इस बीच हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। ब्रिटेन में फिल्म के कलाकारों और इसके निर्माण से जुड़ी टीम ने एक बार काम करना शुरू कर दिया है।
वहीं, फिल्म निर्माता स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि निर्माण टीम के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में स्टूडियो ने एक बयान में इस बात का खुलासा किया कि इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और एक अखबार द्वारा फिल्म निर्माण में देरी की दी गई खबर का खंडन किया।
फिल्म को लेकर यूनिवर्सल के प्रवक्ता ने कहा, ‘कोई खबर जिसमें ‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ के निर्माण कार्य रुकने की बात कही गई है पूरी तरह से असत्य है। आज फिल्म की शूटिंग का 50वां दिन है और हम इस अतुलनीय परियोजना के कैमरे पर आने को लेकर उत्साहित हैं।’

