नई दिल्ली: जेईई मेन की तीसरे चरण की परीक्षाएं 20 जुलाई से 25 जुलाई तक होंगी वहीं चौथे चरण की परीक्षाएं 27 जुलाई से 02 अगस्त तक होंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
आवेदन का एक मौका और
उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षार्थी ने पहले इन चरणों के लिए आवेदन नहीं किया तो उसे भी एप्लाई करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे परीक्षार्थी पहले चरण के लिए 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि चौथे चरण की परीक्षा में बैठने के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच एप्लाई किया जा सकता है।
फरवरी-मार्च में हो चुके हैं दो चरण
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस साल जेईई मेन चार चरणों में आयोजित करने की घोषणा की थी। जिसमें दो चरण फरवरी और मार्च में संपन्न हो चुके हैं जबकि तीसरा और चौथा चरण अप्रैल व मई में होना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी, कोरोना के ही कारण जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था।

