जयंत चौधरी बने RLD के नए अध्यक्ष

फीचर्डजयंत चौधरी बने RLD के नए अध्यक्ष

Date:


जयंत चौधरी बने RLD के नए अध्यक्ष

लखनऊ: चौधरी अजीत सिंह के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल को जयंत चौधरी के रूप में नया मुखिया मिल गया। पार्टी के 34 कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्चुअल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पुत्र स्वर्गीय अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

34 कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में वर्चुअल बैठक के दौरान पहले स्व. चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी के सभी 34 कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जयंत चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सभी नेता बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इन सभी ने पार्टी अध्यक्ष को लेकर अपनी-अपनी राय दी।

जयंत चौधरी ने व्यक्त किया आभार
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत चौधरी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। सभी 34 कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद जयंत चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए गांव-किसानों के हित के लिए सदैव संघर्ष का संकल्प लिया।

किसानों के प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन
जयंत चौधरी ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही अपने तेवर दिखाते हुए 26 मई को प्रस्तावित किसानों के आंदोलन को अपनी पार्टी का समर्थन देने का ऐलान कर दिया। बैठक के दौरान जयंत चौधरी ने देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर चिंता जताई। इससे निपटने के लिए गांवों में घर-घर टीकाकरण अभियान चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण को सुलभ बनाने की भी आवश्यकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...