IMA ने तीरथ रावत को लिखा पत्र, रामदेव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग

उत्तराखंडIMA ने तीरथ रावत को लिखा पत्र, रामदेव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई...

Date:


IMA ने तीरथ रावत को लिखा पत्र, रामदेव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग

देहरादून: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तरांचल स्टेट ब्रांच ने योग गुरु बाबा रामदेव के एलोपैथिक मेडिकल प्रोफेशन और एलोपैथी चिकित्सा के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर उत्तराखंड के सीएम को पत्र लिखा है. सीएम तीरथ सिंह रावत को लिखे गए पत्र में बाबा रामदेव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है. पत्र में कहा गया है कि बाबा रादमेव के अपमानजनक बयान ने कोरोना महामारी से मुकाबला कर रहे डॉक्टर्स के मनोबल को तोड़ने के साथ ही उनमें गुस्सा पैदा किया है, जो पूरी निष्ठा के साथ इस कठिन समय में काम कर रहे हैं.

IMA ने लिखा है कि कोरोना की पहली लहर में 153 डॉक्टर्स की जान चली गई, जबकि दूसरी लहर में IMA ने 452 डॉक्टर्स को खोया है. आईएमए उत्तरांचल की तरफ से लिखा गया है कि बाबा रामदेव के इस बयान को लेकर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. IMA उत्तरांचल के मुताबिक इस संबंध में एक पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को भी लिखा गया. केंद्रीय मंत्री ने रामदेव को पत्र लिखकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा. आईएमए की स्टेट ब्रांच ने कहा कि हम बाबा रामदेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...