Jamiat’s Two Day From Today: जमीयत का दो दिवसीय इजलास आज से, ज्ञानवापी और मथुरा पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेशJamiat's Two Day From Today: जमीयत का दो दिवसीय इजलास आज से,...

Date:

Jamiat’s Two Day From Today: देवबंद। जमीयत का दो दिवसीय इजलास आज से देवबंद में शुरू हो रहा है। इसमें ज्ञानवापी और मथुरा पर चर्चा होगी। इजलास में देश भर से हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। देश में धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद, कॉमन सिविल कोड के अलावा मुल्क के वर्तमान हालात को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का आज से दो दिवसीय इजलास ईदगाह के मैदान में शुरू हो रहा है। इसमें देश के कोने कोने से चार हजार से अधिक प्रमुख मुस्लिम उलमा भाग लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय इजलास में प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। 

Also read: अब मथुरा ईदगाह को सील करने की मांग

जमीयत उलमा-ए-हिंद देश में मुसलमानों की प्रमुख संस्था जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से देवबंद के ईदगाह के विशाल मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वर्किंग कमेटी के इजलास के लिए तैयारियों को देर रात तक अंतिम रुप दिया गया। कार्यक्रम के लिए ईदगाह मैदान के बीचों बीच हजारों लोगों की क्षमता का चारों तरफ से बंद एसी पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें 24 से ज्यादा एसी लगाए गए हैं। कल शुक्रवार को जमीयत पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों को जायजा लेते रहे। कल से ही देश भर से प्रमुख उलेमाओं का आना शुरू हो गया था।

Also read: सलमा बनाती है राधा की चुनरी, जन्माष्टमी पर मुस्लिम करते हैं भंडारा

कार्यक्रम में देश के प्रमुख उलमा शिरकत करेंगे। इस दो दिन के इजलास में देश के मौजूदा हालात, ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा समेत देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद, कॉमन सिविल कोड, मुस्लिम वक्फ एवं मुस्लिमो की शिक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इजलास की सफलता को गत शुक्रवार की शाम से जमीयत पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। जिसमें सभी तैयारियों का जायजा लिया गया।

संगठन के जिला महासचिव जहीन अहमद ने बताया कि इजलास जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में होगा। जो तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। डीएम अखिलेश सिहं सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related