Russia-Ukraine War: तेजी से आगे बढ़ रहा रूस, यूक्रेन के सैन्य ठिकाने पर किया हमला

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: तेजी से आगे बढ़ रहा रूस, यूक्रेन के सैन्य ठिकाने...

Date:

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 94 वाँ दिन है, लेकिन अभी लड़ाई थमती हुई नजर नहीं आ रही है। वहीं रूस ने अब अपने कदम बढ़ाकर यूक्रेन पर हमले तेज कर दिये हैं, जहाँ रूस ने केंद्रीय यूक्रेनी शहर दनीप्रो में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में करीब 12 लोंगो की मृत्यु हो गयी है, इसके साथ ही 30 लोग घायल हो गये हैं।

वहीं बता दें कि नेशनल गार्ड के हेड ग्रैंडी कोरबन ने मीडिया को बताया कि इस्कंदर मिसाइल से एक नेशनल गार्ड ट्रेनिंग सेंटर पर हमला हुआ है, जहाँ करीब 10 लोगों की मृत्यु हो गयी है, साथ ही 25-30 लोग घायल हो गये हैं। बता दें कि अभी तक दनीप्रो रूस के हमले से बचा हुआ था, जहाँ लोग पूर्वी शहरों से भागकर करके वहाँ पर शरण ले रहे थे, इसके साथ ही इन हमलों के कारण गंभीर नुकसान हुआ है और बचाव कार्यकर्ता ध्वस्त हुई इमारतों के नीचे से लोगों को ढूढंने में प्रयासरत हैं।

दूसरी ओर अब यूक्रेन की सेना धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है, जहाँ पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने शहर lyman पर कब्जा कर लिया है, इसके साथ ही हफ्ते भर से अधिक समय से कीव की सेना रूस के हमले का सामना कर रही है। वहीं रूस ने अब यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिये हैं, जिसके बाद वह तितर-बितर नजर आ रहें हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related