मेरठ। मेरठ के थाना मेडिकल में लगाए पोस्टर पर अब तक काफी बवाल हो चुका है। ‘भाजपाइयों का थाने में आना मना है’ ये बैनर मेडिकल थाने के मुख्य गेट पर लगा है। जिस पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। मेरठ के मेडिकल थाने में लगा ये पोस्टर खुद भाजपा के छुटभैया नेताओं ने ही लगाया और उसके बाद थाने में हंगामा किया। भाजपा के छुटभैया नेता और होडिंग्स माफिया सागर पोसवाल ने अपने साथियों के मिलकर ये बैनर लगाया था।
Also Read : UP Vidhan Sabha News : विधानसभा को सेल्फी पॉइंट समझने वाले दो पत्रकारों के कार्ड हुए रद्द
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने से भाजपा बचाव की मु्द्रा में आ गई है। वहीं थाने पर विवादित बैनर लगाने वाले भाजपा के तथाकथित छुटभैया नेता भूमिगत हो गए हैं। इस बारे में अब पार्टी का कोई पदाधिकारी बोलने को तैयार रही है। भाजपा के इस छुटभैया नेताओं पर एक विधायक का हाथ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इन्हीं नेताओं द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट की गई थी।
Also Read : Jayant Is Necessary For SP: मुलायम की बेटे अखिलेश को सीख, पश्चिम में सपा के लिए जयंत हैं जरूरी
शुक्रवार को मेडिकल थाने में लगाया गया विवादित बैनर के पीछे एक दुकान के विवाद है। जिसमें भाजपा के छुटभैया नेताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ये भाजपा नेता हंगामा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए थे। इन लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान थाने के बाहर विवादित बैनर भी लगा दिया। थाने में लगाया गया ये विवादित बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर मेरठ एसएसपी ने इस मामले में अब मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विवादित बैनर मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची और इस मामले में देर शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया।

