Jaipur Crime: महिलाओं और लड़कियों को सर्विस देता था प्लेबॉय,पूछताछ में खुले चौकाने वाले राज

नेशनलJaipur Crime: महिलाओं और लड़कियों को सर्विस देता था प्लेबॉय,पूछताछ में खुले...

Date:

जयपुर। जयपुर में पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक प्लेबॉय है। महिलाएं और लड़कियां उसे सर्विस के लिए बुलाती हैं। थानाप्रभारी लखन सिंह खटाना के मुताबिक जब वो पर्स चुराने वाले सरगना से पूछताछ कर रहे थे तो वह प्लेबॉय निकला। आरोपी ने बताया कि वह क्लबों के बाहर खड़ा हो जाता था। साइड में खड़ा होने के कुछ देर बाद उसकी महिला कस्टमर आ जातीं थीं। उसने बताया कि उसको लड़कियां, महिलाएं एप्रोच कर लेती थीं। इसके बाद उसे सर्विस के लिए बुलाया जाता हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अकेला प्लेबॉय की सर्विस दे रहा था।

चार अक्टूबर को मुहाना इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने पति संग स्कूटी पर जा रही महिला से पर्स छीनने की कोशिश की थी। उसी दिन शिप्रा पथ इलाके में पर्स और मोबाइल लूट की कईं वारदात हुईं थीं। इन सभी वारदातों को खोलने में मुहाना पुलिस को सफलता हाथ लगी। मुहाना पुलिस ने इस मामले में अजय मीणा, तनय जांगिड़ और अमन शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपी अजय मीणा और तनय जांगिड़ को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया था। आरोपी अमन से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की गई तो शिप्रा पथ में हुई पर्स और मोबाइल लूट का खुलासा हुआ।

गुलाबी नगरी जयपुर में प्लेबॉय नेटवर्क पैर पसार रहा है। अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेबॉय अपनी गर्दन पर खास किस्म का टैटू गुदवाते हैं। ये टैटू प्लेबॉय की पहचान है। इसको गर्दन के पास और शरीर के ऐसी जगहों पर गुदवाया जाता है, जिससे वो आसानी से देखा जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related