टीम इंडिया के आल राउंडर रविंद्र जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, उनकी चोट ने उन्हें तो नुक्सान पहुँचाया ही वहीँ टीम इंडिया के आगे के प्लान को भी चौपट कर दिया और भारत को फाइनल से एशिया कप से बाहर होना पड़ा. जडेजा को चोट कैसे लगी इस पर अभी तक सस्पेंस चल रहा था, कहा जा रहा था कि उनकी कोई पुरानी चोट उबर आयी है जिसकी वजह से जडेजा को एशिया कप से दूर होना पड़ा. लेकिन अब जड्डू को चोट कैसे लगी इसका खुलासा हो गया है, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दरअसल रविन्द जडेजा ने स्की बोर्ड पर कुछ बैलेंसिंग एक्टिविटी कर रहे थे और उनका संतुलन बिगड़ने के कारण वह फिसल गए और उनका घुटना बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया. बता दें कि यह एक्टिविटी उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं थी.
रविंद्र जडेजा की इस अडवेंचरस एक्टिविटी का खमियाज़ा अब टीम को भी भुगतना पड़ रहा है, रिपोर्ट के अनुसार जडेजा टी 20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। बताया जा रहा कि जडेजा के इस लापरवाह रवैये से बोर्ड काफी नाराज़ है. बड़ी बात यह है कि जडेजा इस चोट से बच सकते थे, जानकारी के मुताबिक उन्हें कुछ एक्टिविटी करने को कहा गया था लेकिन पता नहीं क्यों स्की बोर्ड पर बैलेंसिंग एक्टिविटी करने लगे. चोट के बाद जडेजा का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है. टी 20 विश्व कप के लिए टीम की कुछ ही दिनों में घोषणा होने वाली है, ऐसे में टीम में उनका नाम देकर सेलेक्टर्स कोई रिस्क लेंगे इसपर संदेह हैं क्योंकि जडेजा रिकवर होकर कितने दिनों में मैच फिट होंगे इस पर अभी कोई पक्की खबर नहीं है, इसलिए उन्हें विश्व कप से बाहर बताया जा रहा है.
Read also: IND vs AFG: जीत के साथ टीम इंडिया ने ख़त्म किया एशिया कप का सफर
दरअसल बोर्ड की नाराज़गी इस बात को लेकर है कि जब स्की बोर्ड बैलेंसिंग एक्टिविटी ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं थी तो जडेजा जैसे सीनियर खिलाडी ने ट्रेनिंग प्रोग्राम का उल्लंघन क्यों किया, जबकि उन्हें मालूम है कि टी 20 विश्वकप को अब बहुत दिन रह गए हैं, उन्हें इस तरह का एडवेंचर करने की क्या ज़रुरत थी। बहरहाल अगर जडेजा के टी 20 विश्व कप से बाहर होने की खबर सही है तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है, सेलेक्टर्स को अब जडेजा की जगह को लेकर नए सिरे से रणनीति बनानी होगी क्योंकि जडेजा टीम की प्लानिंग की धुरी वाला हिस्सा रहते हैं जिनसे खेल के हर क्षेत्र में काम लिया जाता है.

