9 साल पहले कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए कर्जे में डूब गए थे जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड9 साल पहले कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए कर्जे में...

Date:


9 साल पहले कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए कर्जे में डूब गए थे जैकी श्रॉफ

हाल में ही अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कर्जे में डूबने और दिवालिया निकल जाने वाले हालातों को लेकर चर्चा की। एक्टर ने बूम फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद क्या स्थिति हो गई थी इस पर जवाब दिया। बूम फिल्म 9 साल पहले आई थी जिससे कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड पारी की शुरुआत की। लेकिन बूम फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने की वजह से जैकी श्रॉफ को अपना घर तक बेचना पड़ गया था।

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म बूम फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, पद्मा लक्ष्मी, मधु स्प्रे, जीनत अमान और कैटरीना कैफ जैसे तमाम स्टार्स नजर आए। इस फिल्म को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया।

जैकी श्रॉफ ने कहा, मैं जानता हूं कि हमने बहुत मेहनत की। इसके बावजूद हमने बहुत कुछ खोया। मैं जो कुछ कर सकता था मैंने वो सब किया। मैंने इसके कर्जे के सभी पैसे भी चुकाए ताकि परिवार की बदनामी न हो। इन सब नुकसान को मैंने कभी फैमिली पर नहीं पड़ने दिया है।

जैकी श्रॉफ ने कहा कि व्यवसाय में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा ही सफलता मिलती है लेकिन आपको हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि पवित्रता और नैतिकता कैसे बनाए रखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...