इटली ने भी किया कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा

फीचर्डइटली ने भी किया कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा

Date:


इटली ने भी किया कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा

नई दिल्ली: इजरायल के बाद अब इटली ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस को खत्म करने वाला टीका तैयार कर लिया है. इटली के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को मारने वाले टीके की खोज कर ली है. वैज्ञानिकों का दावा है कि नया टीका कोरोना वायरस को मानव शरीर में ही मार सकता है. बताते चलें कि हाल ही में इजरायल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट का दावा है कि उनके देश ने कोरोना वायरस को मात देने वाला वैक्सीन ढूंढ लिया है.

इटालियन न्यूज एजेंसी के मुताबिक इटली के वैज्ञानिकों ने नए टीके को रोम के स्पालनजानी अस्पताल में टेस्ट किया है. एक चूहे पर हुए इस टीके की जांच ने चमत्कारिक रिजल्ट दिए हैं. टीका लगाने के बाद संक्रमित चूहे के भीतर कोरोना वायरस पूरी तरह से न्यूट्रलाइज कर दिया गया. टीका तैयार करने वाली संस्था टाकिस के सीईओ लूगी ऑरिस्चिओ ने कहा कि नया टीका मानव शरीर के भीतर ही कोरोना वायरस को मार सकता है. हम जल्दी ही इसके ह्यूमन टेस्ट शुरू करेंगे.

स्पालनजानी अस्पताल के अनुसार यह पहली बार है जब कोरोना वायरस को मानव शरीर के भीतर ही न्यूट्रलाइज किया जाने वाला फॉर्मूला मिल पाया है. हमने चूहों पर इसके टेस्ट किए हैं और इस टीके को सफल पाया है. सिर्फ एक टीका लगाते ही कोरोना संक्रमित चूहे के भीतर एंटीबॉडी तैयार हो गए जिसने वायरस को फैलने से पूरी तरह रोक दिया. लूगी ऑरिस्चिओ का कहना है कि हम जल्द ही इसके टीके इटली और दुनिया के अन्य देशों के साथ साझा करने में सफल होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related