मज़दूरों की कमी के डर से कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं 10 श्रमिक ट्रेनें

बिज़नेसमज़दूरों की कमी के डर से कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं 10...

Date:


मज़दूरों की कमी के डर से कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं 10 श्रमिक ट्रेनें

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देश भर में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिक अपने-अपने राज्य वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक सरकार ने प्रवासी मजदूरों को झटका देते हुए 10 श्रमिक ट्रेनें रद्द कर दी है। ये ट्रेनें अगले पांच दिनों के भीतर श्रमिकों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए चलाई जानी थी। एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बिल्डरों के साथ बैठक की थी जिसके बाद यह फैसला आया है। माना जा रहा है कि कर्नाटक सरकार ने बिल्डरों के दबाव में यह कदम उठाया है। क्योंकि जब भी काम शुरू होगा तब श्रमिकों की कमी का असर निर्माण कार्यों पर पड़ेगा।

कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 10 ट्रेनों को रद्द किया। इन्हें अगले पांच दिनों में चलनी थी। हालांकि, यह भी कहा गया कि तीन ट्रेनें योजना के अनुसार बेंगलुरु से बिहार के लिए प्रस्थान करेंगी।

अंग्रेजी अखबार डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआरईडीएआई) के तत्वावधान में कई बिल्डरों और ठेकेदारों ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान इन बिल्डरों और ठेकेदारों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वे मजदूरों की देखभाल करेंगे। येदियुरप्पा की बैठक के बाद कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को पत्र लिखकर उन 10 ट्रेनों को रद्द करने की मांग की जो श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए मांगी गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...