आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!, राहुल का नरेंद्र मोदी पर हमला

फीचर्डआम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!, राहुल का...

Date:


आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!, राहुल का नरेंद्र मोदी पर हमला

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण देश के बिगड़ते हालात पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!.

राहुल का ट्वीट
अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी ने कहा कि ना कोरोना पर क़ाबू, न पर्याप्त वैक्सीन, न रोज़गार, न किसान-मज़दूर की सुनवाई, न MSME सुरक्षित, ना मध्यवर्ग संतुष्ट… उन्होंने लिखा कि आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार को एक साथ कई मामलों पर घेरा. बताते चलें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालातों को लेकर राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठाती रही हैं.

Read also: बेकाबू होते कोरोना पर बोले केजरीवाल, हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं मगर…

मोदी से हुआ था आम खाने पर सवाल
आपको बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बॉलीवुड एक्टर अक्षर कुमार के साथ गैर राजनीतिक इंटरव्यू खासा चर्चा में रहा था जिसमें उनसे आम खाने पर सवाल किया गया था. राहुल गांधी ने आज के हालातों में उसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related