चुनाव आयोग का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए: ममता

उत्तराखंडचुनाव आयोग का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए:...

Date:


चुनाव आयोग का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए: ममता

नई दिल्ली: कूचबिहार जाने से रोके जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. ममता ने ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का नाम बदलकर MCC यानी की मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए.

चौथे दिन कूचबिहार जाएँगी ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर ले लेकिन मुझे अपने लोगों के साथ खड़े होने और उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती है. ममता के अनुसार, वो मुझे कूचबिहार के अपने भाइयों और बहनों से मिलने से तीन दिन रोक सकते हैं चौथे दिन मैं वहां उनके साथ मिलूंगी.

Read also: वायरल वीडियो : पुलिसकर्मी ने लोगों को दिये मास्क खरीदने के लिए पैसे

चुनाव आयोग ने लगाई थी पाबन्दी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने हिंसाग्रस्त जिले में नेताओं के प्रवेश पर तीन दिनों की रोक लगा दी है. रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगी.

चुनाव आय़ोग ने स्वयं को आरोपों में घेर: यशवंत सिन्हा
वहीं यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता को कूचबिहार जिले में जाने से रोककर चुनाव आय़ोग ने अपने आपको स्वयं आरोपों में घेर लिया है. ममता बनर्जी अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद घटनास्थल का दौरा करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...