चुनावी मौसम के दौरान भारी मात्रा में कैश की बरामदगी कोई हैरानी वाली बात नहीं मानी जाती लेकिन जब मात्रा 30-40 करोड़ तक पहुँच जाय तब ज़रूर हैरानी होती है. अभी हाल ही में झारखण्ड के एक मंत्री के पीए के नौकर के घर से 30 करोड़ से भी ज़्यादा दौलत ED ने बरामद की और अब उत्तर प्रदेश के आगरा में आयकर विभाग ने तीन जूता व्यापारियों के यहां से बेहिसाब संपत्ति बरामद की है. जानकारी के मुताबिक इन तीनों जूता व्यापरियों के ठिकानों से अबतक 40 करोड़ की नकदी बरामद की जा चुकी है. ये रकम अभी और बढ़ेगी क्योंकि गिनती अभी जारी है.
मौजूदा चलन के सबसे बड़े नोट यानि 500-500 के नोटों की इतनी गड्डियां मिली हैं कि एक पूरा कमरा नोटों के बंडलों से भर गया है. इतनी बड़ी मात्रा में मिली नकदी को गिनने के लिए दर्जनों मशीने और आदमी लगाए गए हैं और नोटों को गिनते गिनते इन सभी के पसीने छूट रहे हैं, नोट काउंटिंग मशीने भी जवाब दे रही हैं. मामला टैक्स में हेराफेरी कर पैसा बचाने का है, आयकर विभाग को काफी दिन से इस तरह की खबरे मिल रही थीं और उसकी निगाहें इन जूता कारोबारियों पर थी. बता दें कि आगरा जुटे की थोक मार्किट है, यहाँ बड़े पैमाने पर जूते बनाने का काम होता है. आयकर विभाग की टीम टैक्स चोरी के इस मामले जब पूरी तरह कन्फर्म हो गयी तो टीम कल दोपहर इन जूता व्यापारियों के ठिकाने पर पहुंची और चाइमारी अभियान शुरू किया।
आयकर विभाग को तीन शो रूम की छानबीन पर इतनी रकम मिली कि उनके होश उड़ गए, बाद में इन व्यापारियों के घरों और दुसरे ठिकानों पर छापे मारे गए और इतनी रकम हाथ लगी जो अभी तक गिनी जा रही है. टीम को और भी कई अहम् दस्तावेज़ मिले हैं. गनीमत ये है इस बरामदगी का अभी तक चुनाव से कोई सम्बन्ध नहीं निकला है और पूरा मामला टैक्स में हेराफेरी का बताया जा रहा है.

