आईपीएल ख़िताब की रेस में RCB का पहुंचना

फीचर्डआईपीएल ख़िताब की रेस में RCB का पहुंचना

Date:

कल बंगलुरु में आईपीएल के प्ले ऑफ में खेलने वाली चारों टीमें फाइनल हो गयी हैं। RCB प्ले ऑफ़ में पहुँचने वाली चौथी टीम बनी जिसने कल रात धोनी का खत्म करते हुए 27 रनों से जीत हासिल की. आज खेले जाने वाले दो मैचों में ये तय होगा कि दूसरे नंबर पर RR होगी या SRH. SRH जीती और RR हारी तो पहला प्ले ऑफ KKR और SRH में होगा वहीँ RR की जीत और SRH की हार में SRH को RCB के साथ एलिमिनेटर राउंड खेलना होगा। RCB की टीम ने इस आईपीएल में जिस तरह से अपने खेल और प्रदर्शन को बदला है वो लाजवाब है, कल रात उसने लगातार 6ठा मैच जीतकर सारे पूर्वानुमानों को झुठला दिया।

अगर मैच की बात करें तो RCB जीत को पूरी तरह डिज़र्व करती है , क्योंकि मैच में CSK की सोच साफ़ तौर पर मैच जीतने से ज़्यादा सिर्फ 201 के लक्ष्य पर थी ताकि नेट रन रेट से वो अंतिम चार में पहुँच जाय और इस कोशिश में उसने कई बार अपनी पारी को धीमा किया जो आखिर में उसपर बहुत भारी पड़ा. महेंद्र सिंह धोनी एकबार फिर अपनी उसी सोच में दिखाई दिए कि मैच के अंत तक ले जाकर फिनिश करेंगे। धोनी की ये सोच भी टीम पर भारी पड़ी. आखरी ओवर में CSK प्ले ऑफ का लक्ष्य हासिल करने के लिए 17 रन चाहिए थे. पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद उसी कोशिश में धोनी आउट हो गए और CSK की कहानी वहीँ पर ख़त्म हो गयी और कहा जा सकता है कि कल रात धोनी युग की समाप्ति हो गयी.

RCB की तारीफ करनी होगी, वो टीम जिसने पहले आठ मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की थी और कोई भी ये मानने को तैयार नहीं था कि RCB के पास प्ले ऑफ के लिए कोई मौका भी है लेकिन जब सारी संभावनाएं ख़त्म हो चुकी थीं तब टीम ने खुद को संभाला और जीत का ऐसा रास्ता पकड़ा जो लगातार जारी है और आज RCB की टीम प्ले ऑफ में पहुँच चुकी है और अपने पहले आईपीएल खिताब से वो अब तीन मैच दूर है. RCB पिछले 6 मैचों में जिस तरह से खेल रही है तो अगर वो अपने विजय रथ को फाइनल तक ले जाती है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए, वैसे भी आज तक RCB कोई भी आईपीएल नहीं जीत पायी है, दूसरे शब्दों में विराट कोहली चैम्पियन टीम का हिस्सा नहीं बन पाए है क्योंकि वो हमेशा RCB के लिए खेले हैं. आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुँचने वाली शेष तीनों टीमें चैंपियन बन चुकी हैं, केकेआर दो बार और RR व SRH एक एक बार. ऐसे में RCB के नाम आगे भी अगर आईपीएल खिताब जुड़ जाय तो क्या बुरा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...