End of Era: क्या टी 20 में ख़त्म हो गया रोहित-विराट का दौर

स्पोर्ट्सEnd of Era: क्या टी 20 में ख़त्म हो गया रोहित-विराट का...

Date:

एक तरफ श्रीलंका के खिलाफ ODI शृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर टी 20 के सवाल पर अपने जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अभी उन्होंने इस फॉर्मेट को छोड़ने का मन नहीं बनाया है वहीँ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंदर से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बोर्ड के टी 20 एजेंडे में अब रोहित शर्मा या विराट कोहली की कोई जगह नहीं है हालांकि कोहली भी टी 20 फॉर्मेट में अपनी उपलब्धता जता चुके हैं. इसका मतलब साफ़ है कि अगले टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम के ये दोनों धुरंधर नहीं दिखाई देंगे.

युवाओं को डेवलप किया जायेगा

दरअसल बोर्ड ने अब पूरी तरह से मन बना लिया है कि मौजूदा सीनियर खिलाडियों की जगह अगले टी 20 विश्व कप की तैयारी को देखते हुए युवाओं पर ही भरोसा जताया और उन्हें डेवलप किया जायेगा। नयी चयन समिति ने दोनों ही खिलाडियों को इस बात के संकेत दे दिए हैं. अब देखना यह है कि रोहित और विराट टी 20 फॉर्मेट से खुद अलग होने का एलान कब करते हैं. क्योंकि अगर रोहित और कोहली के लिए अगले विश्व कप के दरवाज़े बंद कर दिए गए हैं तो दिव्पक्षीय श्रंखलाओं में इन्हे खिलाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।

हार्दिक बनेंगे परमानेंट

हार्दिक पंड्या को लेकर अभी तक यही चल रहा था कि रोहित की वापसी पर कप्तानी रोहित ही करेंगे लेकिन नयी चयनसमिति अब इस कश्मकश के बादलों को छांट देना चाहती है, उसका प्लान हार्दिक के नेतृत्व में ही आगे बढ़ने का है और हार्दिक ही अब टी 20 के परमानेंट कप्तान रहेंगे। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक के तेवर भी ऐसे दिखे जैसे उन्हें भविष्य के लिए आश्वस्त कर दिया गया है तभी श्रीलंका के खिलाफ पहले टी 20 मैच में बहुत करीबी जीत हासिल करने के बाद हार्दिक ने हार भी जाते तो क्या होता जैसा बयान दिया था. यह बयान दर्शाता है कि उन्हें हारजीत से अलग सोचने के लिए पूरी छूट दी गयी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...