तो क्या भाजपा के साथ जा रहे हैं शिवपाल?

पॉलिटिक्सतो क्या भाजपा के साथ जा रहे हैं शिवपाल?

Date:

भतीजे अखिलेश यादव के व्यवहार से टूट चुके चाचा शिवपाल ने एकबार फिर समाजवादी पार्टी पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वो 2024 की केंद्र सरकार का हिस्सा बनेंगे। हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस टीम की तरफ से हिस्सा बनेंगे, इस सवाल को उन्होंने समय पर टालते हुए कहा कि अभी काफी समय बाकी है, चुनाव जब नज़दीक आएगा तब इसपर फैसला लिया जायेगा। शिवपाल के इस बयान के बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा कि शायद वह भाजपा के साथ बैटिंग करने जा रहे हैं. 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं साल 2024 में मैं सरकार का हिस्सा बनूं क्योंकि समाजवादी पार्टी से मुझे कई बार धोखा मिला है। शिवपाल से सवाल किया गया कि अगर अखिलेश आपके पैर छूकर आशीर्वाद मांगेंगे तो क्या आप फिर पिघल जायेंगे, शिवपाल ने कहा कि एकबार नहीं कई बार धोखा खा चूका हूँ, अब कोई गुंजाईश नहीं, सपा में जाने या गठबंधन करने के सारे रास्ते बंद हो चुके है. अभी मैं पार्टी संगठन को मज़बूत करने की कोशिश कर रहा हूँ, समय आने पर तय किया जायेगा कि किसके साथ गठबंधन करना है.    

प्रस्पा प्रमुख ने आगे कहा कि हमने यूपी विधान सभा चुनाव में देखा कि 75 जिलों में समाजवादी पार्टी गायब थी। माहौल सपा के पक्ष में था, जनता भी परिवर्तन चाहती थी लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर अखिलेश ने एक नहीं सुनी और इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा. इसकी बड़ी वजह अखिलेश का संगठन को ठीक से संभाल न पाना रहा. बहरहाल शिवपाल के इस बयान की राजनीतिक समीक्षा होना शुरू हो चुकी है, शिवपाल के इस बयान पर अभी सपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...