Bumrah-Harshal Fitness: फिट हुए बुमराह और हर्षल

स्पोर्ट्सBumrah-Harshal Fitness: फिट हुए बुमराह और हर्षल

Date:

एशिया कप की कहानी ख़त्म हो चुकी, अब विश्व कप सामने है, टीम इंडिया अपने कुछ मुख्य खिलाडियों की चोटों से परेशान है, टी 20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा भी जल्द करनी है, सेलेक्टर्स की समस्याएं बढ़ गयी हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिए जहाँ रविंद्र जडेजा के विश्व कप से बाहर होने की बुरी खबर सामने आयी है तो वहीँ अच्छी खबर यह भारतीय आक्रमण की धार जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल फिट हो चुके हैं और अब उनके भारतीय का हिस्सा बनने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. 

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को एक पुरानी चोट उबर आयी थी जो उनके हिप में थी वहीँ हर्षल पटेल को साइड स्ट्रेन हुआ था जिसके कारण दोनों गेंदबाज़ एशिया कप से बाहर थे. जानकारी के मुताबिक दोनों ही गेंदबाज़ बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे थे. एनसीए में अब दोनों गेंदबाजी अभ्यास भी कर रहे हैं और पूरी तरह फिट भी नज़र आ रहे हैं. दोनों ही गेंदबाज़ों को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज़ के दौरान एक्शन में दिखने की पूरी उम्मीद है. 

बता दें कि इन दोनों की चोट का खमियाज़ा भारत को एशिया कप में भुगतना पड़ा, टीम में मुख्य तेज गेंदबाज़ सिर्फ तीन थे, हार्दिक पंड्या चौथे विकल्प के रूप में थे. आने वाली घरेलु टी20 सीरीज में बुमराह और पटेल की प्रोगेस पर चयनकर्ताओं की नज़र रहेगी। बुमराह और हर्षल की वापसी पर एशिया कप में गए भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह भुवी को बाहर किया नहीं जा सकता, अर्शदीप ने काफी प्रभावित किया इसलिए आवेश खान के बाहर होने की सम्भावना है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहम्मद शमी टी20 टीम का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं यह एक बड़ा सवाल है, सेलेक्टर की निगाह में शमी अगर ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन को देखते हुए फिट बैठते हैं तो उन्हें इन दोनों सीरीज़ में ज़रूर मैच प्रैक्टिस देना चाहिए। रविंद्र जडेजा को लेकर अब लगभग कन्फर्म हो चूका है कि अब वह टी 20 विश्व कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं वैसे उनकी सर्जरी सफल रही है लेकिन रिकवरी और रिहैब में काफी समय लग सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related