आईपीएल हैदराबाद टीम के बैटिंग कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ताजमहल को देखकर बोले वाह ताज

न्यूज़आईपीएल हैदराबाद टीम के बैटिंग कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन...

Date:


आईपीएल हैदराबाद टीम के बैटिंग कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ताजमहल को देखकर बोले वाह ताज

आगरा। ताजनगरी में आज सोमवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व आईपीएल हैदराबाद टीम के बैटिंग कोच ब्रायन लारा ने ताजमहल का दीदार किया। वह सुबह करीब सात बजे स्मारक में पहुंचे। गाइड रिजवान ने ब्रायन लारा को ताजमहल में भ्रमण कराया। इससे पूर्व ब्रायन लारा 1984 में पहली बार ताजमहल देखने के लिए आ चुके हैं, लेकिन तब वह बहुत छोटे थे। ताजमहल के प्रति दीवानगी उनको फिर यहां ले आई।

Read also- ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को लगा झटका, बल्लेबाज बेथ मूनी हुईं चोटिल

आईपीएल टीम में हैं कोच
ब्रायन लारा इन दिनों आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बैटिंग कोच के रूप में ऑक्शन में आए हुए हैं। रविवार शाम को वह आगरा आ गए थे, लेकिन 6:00 बजे ताजमहल बंद हो जाने के कारण वह यहीं होटल में रुके। सोमवार सुबह गाइड रिजवान के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। ताजमहल को देखकर वह अभिभूत थे। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज को देखकर प्रशंसक ने उनके साथ सेल्फी लेने लगे।

Reda also- भारतीय क्रिकेट टीम को सामूहिक अनुभव से सेंचुरियन टेस्ट में मिली जीत : अमला

सुरक्षाकर्मियों ने रोके फैंस
सुरक्षाकर्मियों ने फैन्स को रोका। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विजिटर बुक में ब्रायन लारा ने कुछ नहीं लिखा, क्योंकि वह अनऑफिशियल टूर पर थे। वह सरकार के मेहमान के रूप में नहीं आए थे। यह उनकी व्यक्तिगत विजिट थी। इसलिए विजिटर बुक में कुछ भी नहीं लिखा। ताजमहल देखकर उन्होंने ताज की सराहना की और भविष्य में फिर आने की इच्छा व्यक्त की है। ब्रायन लारा को देखकर कुछ लोग तो हैरान रह गए और कुछ लोग उन्हें पहचान नहीं सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related