मतदान करिए और व्यापार मंडल की सदस्यता पूरे साल के लिए फ्री पाइए

विधानसभा चुनावमतदान करिए और व्यापार मंडल की सदस्यता पूरे साल के लिए फ्री...

Date:


मतदान करिए और व्यापार मंडल की सदस्यता पूरे साल के लिए फ्री पाइए

लखनऊ। व्यापारियों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और अपने संगठन विस्तार का लखनऊ के एक व्यापारी संगठन ने अनोखा तरीका निकाला है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नाम के संगठन में यह सूचना जारी किया है कि कोई भी व्यापारी मतदान करने के बाद हाथों पर स्याही लगी फोटो और अपना जीएसटीएन नंबर भेजता है तो उसे पूरे साल की सदस्यता फ्री में दी जाएगी।

Read also- प्रत्याशी को मसीहा की दरकार,खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी,पत्नियों ने संभाला मोर्चा

मौजूदा समय इस व्यापार मंडल में सदस्यता के लिए शहरी कारोबारियों को ₹500 और ग्रामीण कारोबारियों को ₹200 देना पड़ता है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि यह कारोबारियों के बीच मतदान की संख्या बढ़ाने का एक उपाय हैं। उन्होंने इसके लिए संगठन का व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। 8400124444 कोई भी कारोबारी अपनी स्याही लगी फोटो भेज सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार जो है मतदान ही होता है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी ना सिर्फ अपना वोट डाले बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ की फोटो संगठन को भेजें। मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा हथियार होता है। इसके माध्यम से जनता सत्ता पर काबिज लोगों को हटाने और दूसरे को बैठाने का माद्दा रखती है। आपके मतदान का प्रयोग न होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related