Russia ukraine war: रूस की बमबारी में दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत, बुजुर्ग महिला की जान बचाते गई जान

इंटरनेशनलRussia ukraine war: रूस की बमबारी में दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत,...

Date:

कीव। युद्धग्रस्त यूक्रेन में दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत रूस की बमबारी में हुई है। दोनों ब्रिटिश नागरिक वालंटियर के रूप में यूक्रेन में थे। दोनों ही युद्ध में लोगों की मदद कर रहे थे। दोनों की जान एक बुजुर्ग महिला की बचाते हुए गई। यूक्रेन में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान क्रिस पैरी और एंड्रयू बागशॉ के रूप में हुई। दोनों सोलेदार शहर में मारे गए। जिस समय ​उनकी कार विस्फोट का शिकार हुई उस दौरान दोनों बुजुर्ग महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान कार को विस्फोट से उड़ा दिया।


शव भेजा जाएगा न्यूजीलैंड परिजनों के पास

एड्रयू बागशॉ एक जेनेटिक साइंटिस्ट थे। वो स्वैच्छिक रूप से यूक्रेन में रहकर लोगों की सहायता कर रहे थे। बागशॉ पिछले साल अप्रैल से यूक्रेन में थे। बागशॉ का परिवार न्यूजीलैंड में रहता है और उनके शव को न्यूजीलैंड भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बागशॉ के परिजनों ने एक बयान जारी कर सभी देशों से अपील की है कि यूक्रेन युद्ध को रोके। यूक्रेन को अपनी जमीन पर एक अतिक्रमणकारी से छुटकारा मिल सके।


बचा चुके थे 400 से अधिक लोगों की जान


क्रिस पैरी के परिजनों का कहना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पूरी दुनिया घूमना चाहते थे। बीते साल मार्च में पैरी यूक्रेन पहुंचे। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। जिसके बाद पैरी ने यूक्रेन में रहकर स्थानीय लोगों की मदद करनी शुरू की। इस दौरान उन्होंने 400 से अधिक लोगों और आवारा पशुओं की जान बचाई।

बता दें रूस, इन दिनों यूक्रेन के सोलेदार शहर पर कब्जे की कोशिश में है। रूस का खूंखार वैगनर ग्रुप इस काम में सेना की मदद कर रहा है। वैगनर ग्रुप ने मारे गए दोनों ब्रिटिश नागरिकों की फोटो जारी कर बताया कि शव बरामद हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...