United States Presidential Election: 2024 में होंगे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव,पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेश की दावेदारी

इंटरनेशनलUnited States Presidential Election: 2024 में होंगे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव,पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Date:

वाशिगटन। अमेरिका में 2024 में  प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में कौन नेता दावेदारी पेश करेंगे, यह कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी पेश करना जारी रखा है। इसी क्रम में वे लगातार बयान दे रहे हैं। हाल में ट्रंप अलग-अलग देशों के साथ रिश्ते को लेकर कूटनीति चर्चा करते देखे गए हैं। अब एक लीक वीडियो में ट्रंप को भारत के समर्थन में नया नारा देते देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर जो नारा दिया  वह एक टीवी इंटरव्यू का है। जिसे अभी रिलीज किया जाना है। लीक वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं कि भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त। उनके इस बयान के सामने आने के बाद से माना जाने लगा है कि वो 2024 के चुनाव से पहले अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को अपनी ओर खींचने के प्रयास में जुटे हैं।  

गौरतलब है कि अमेरिका में रहने वाले अधिकांश भारतीय डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का नहीं, बल्कि मौजूदा अमरीकन राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करते हैं। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल पहले से ही समर्थन जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अमेरिका में  मध्यावधि चुनाव भी अभी होने बाकी हैं। इस साल के अंत में होने वाले इन चुनावों के नतीजे आने के बाद साफ कहा जा सकेगा कि अमेरिका में कौन  पार्टी अब सबसे अधिक मजबूत है और आगामी चुनाव में उसकी ओर से किस नेता को राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा किया जाएगा।  हालांकि, इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। उन्होंने अब तक साफ तो नहीं कहा  लेकिन इशारों में कई बार वो अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related