पापुआ न्यू गिनी । पापुआ न्यू गिनी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। भूकंप आने के बाद आसपास के सभी इलाकों में हड़कंप मच गया है। लोग दहशत में अपने घर के बाहर निकल आये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जिस तरह से भूकंप की तीव्रता थी उससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बता दें, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया के पास प्रशांत महासागर क्षेत्र का देश है जो भूकंप के मद्देनजर बेहद संवेदनशील माना जाता है। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट मार्सबे से करीब 60 किलोमीटर दूर लाई में स्थित था।
बता दे कि जमीन मुख्य तौर पर चार परतों से मिलकर बनी होती हैं। इनमें इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट होती है । क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहा जाता हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी है। जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स जब अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और इस प्लेट में बहुत अधिक कंपन होती है, तो भूकंप महसूस किया जाता है। भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर अधिक होता है। रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में तेज झटका होता है। हालांकि अभी तक भूकंप के आने से नुकसान का पता नहीं चल सका है।

