Morocco Earthquake: मरने वालों की संख्या पहुंची 800; हालात भयावह, लगातार बरामद हो रहे शव

इंटरनेशनलMorocco Earthquake: मरने वालों की संख्या पहुंची 800; हालात भयावह, लगातार बरामद...

Date:

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को (Earthquake in Morocco) में आज सुबह आए शक्तिशाली भूंकप ने तबाही मचा दी है। भूकंप से मोरक्कों में मरने वालों की संख्या 800 से अधिक पहुंच गई है। मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भूकंप से हुई त्रासदी में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं घायलों की संख्या 2000 के ऊपर पहुंच गई है।

भूकंप से हुई त्रासदी में घायल हुए लोगों में 700 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोरक्को में आए भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। भूकंप के बाद हुई त्रासदी में लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मरने वालों का आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है।

भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई

मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 800 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2000 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप के बाद लोग दहशत में हैं और अपने घरों के बाहर बैठे हुए हैं।

घरों से बाहर लोग

मोरक्को में जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली की कटौती हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर आया। स्पेक्टेटर के अनुसार, मोरक्को में आए भूकंप से अब तक कम से कम 800 लोगों की मौत हो गई है और 2000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...