तुर्की में शक्तिशाली भूकंप, मरने वालों की संख्या 20 हुई, 786 घायल

इंटरनेशनलतुर्की में शक्तिशाली भूकंप, मरने वालों की संख्या 20 हुई, 786 घायल

Date:


तुर्की में शक्तिशाली भूकंप, मरने वालों की संख्या 20 हुई, 786 घायल

अंकारा: तुर्की के इजमिर शहर में शुक्रवार को आये शक्तिशाली भूकंप के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 786 अन्य लोग घायल हुए हैं।
तुर्की के राष्ट्रीय आपदा और आपात प्रबंधन कार्यालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

बचाव कार्य जारी
वक्तव्य के मुताबिक भूकंप प्रभावित इलाकों में तीन हजार से अधिक कर्मचारियों के अलावा 20 खोजी कुत्ते तथा 450 वाहन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

भवनों को काफी नुक्सान
तुर्की के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित इजमिर शहर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए और इसकी वजह से कई इमारतों और अन्य भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है। तुर्की की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके इजमिर शहर में महसूस किए गए और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 आंकी गई है। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गयी। इससे तुर्की और यूनान प्रभावित हुए हैं। भूकंप का केन्द्र एजियर सागर में बताया जा रहा है।

एर्दोगन की यूनान के प्रधानमंत्री से फोन पर बात
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने भूकंप को लेकर यूनान के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोटाकिस से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...