भाजपा के बड़े नेता को उड़ाने का था प्लान, रूस में पकड़ा गया IS का Suicide Bomb

इंटरनेशनलभाजपा के बड़े नेता को उड़ाने का था प्लान, रूस में पकड़ा...

Date:

रूस की सिक्योरिटी एजेंसी ने जानकारी दी है कि उसने इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकी को पकड़ा है जो सूइसाइड बॉम्बर है और उसकी योजना भारत में सत्ताधारी भाजपा के एक बड़े नेता को उड़ाने की थी. हालाँकि भाजपा का वो बड़ा नेता कौन है इसका खुलासा नहीं किया गया है. भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी को यह जानकारी रूस की सरकारी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने सोमवार को शेयर की है. जानकारी सामने आते ही पूरेदेश सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दी गयी है. 

रूसी एजेंसी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक उस आत्मघाती हमलावर की पहचान इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी के रूप में हुई है जो मध्य एशियाई देश का मूल निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक उसकी योजना भारत में सत्ताधारी पार्टी यानि भाजपा के एक बड़े नेता पर आत्मघाती हमला करने की थी.   

Read also: Imran Khan के गिरफ्तारी की योजना बना रही सरकार, पीटीआई अध्यक्ष के आवास की सड़क पर सुरक्षा कड़ी

रूसी ख़ुफ़िया एजेंसी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस के मुताबिक पकडे गए आतंकी ने अप्रैल से जून तक तुर्की में  सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग ली थी. उसे आईएस के किसी बड़े नेता ने आत्मघाती हमलावर के तौर पर भर्ती किया गया था. एजेंसी के मुताबिक, IS ने उसे पहले रूस भेजा और उसके बाद यहां से उसे भारत जाकर अपनी योजना को अंजाम देना था.  

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था, इस अलर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश रची है. अलर्ट के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर बस स्टैंड जैसे सार्वजनकि स्थल थे. इससे 3 दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन TRF में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...