MG उठाएगी एथलीट रूपल चौधरी की पढ़ाई का खर्च, मेरठ में हुआ सम्मान

मेरठ रीजनMG उठाएगी एथलीट रूपल चौधरी की पढ़ाई का खर्च, मेरठ में हुआ...

Date:

ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट, रूपल चौधरी को मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया, इस मौके पर कर निर्माता कमनी घोषणा कि वो रूपल की पढ़ाई का पूरा खर्च वहां करेगी, न सिर्फ पढाई बल्कि रूपल के भविष्य को मज़बूत बनाने के लिए उन्हें ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में MG में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए  वशिष्ठ गर्ग, निदेशक- ग्रैंड व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और रजित गर्ग, निदेशक- ग्रैंड व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने रूपल चौधरी  के पक्के इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रति अपना आभार प्रकट किया है. MG मोटर ने पहले भी महिला खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की है ताकि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल सके। इनमें पेशेवर गोल्फर त्वेसा मलिक, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक, 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में भारत की पहली रजत पदक विजेता भाविना पटेल तथा गुजरात की फुटबॉल क्रांतिकारी पाटन गर्ल्स शामिल हैं।

श्री यशविंदर पटियाल, निदेशक – एचआर, MG मोटर इंडिया के अनुसार, “विविधता और सभी को शामिल करने की सोच ही हमारा मूल सिद्धांत है और रूपल की तरह अपनी काबिलियत दिखाने वाले व्यक्तियों को अवसर प्रदान करना बेहद महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनके योगदान पर हमें गर्व है। वह कई और उभरती हुई खेल हस्तियों और बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं, और एक ब्रांड के तौर पर हम उन्हें अपना सहयोग देना जारी रखेंगे।”

MG के साथ इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, रूपल ने कहाकि मुझे पूरा यकीन है कि इस दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम बहुत-सी अन्य लड़कियों और उनके परिवारों को सहारा प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने पसंदीदा क्षेत्र को चुनने और बेफिक्र होकर अपने लक्ष्य को हासिल करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि रूपल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक छोटे से गाँव की रहने वाली हैं और बेहद साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत (400 मीटर रिले में) और एक व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...