रूस की सिक्योरिटी एजेंसी ने जानकारी दी है कि उसने इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकी को पकड़ा है जो सूइसाइड बॉम्बर है और उसकी योजना भारत में सत्ताधारी भाजपा के एक बड़े नेता को उड़ाने की थी. हालाँकि भाजपा का वो बड़ा नेता कौन है इसका खुलासा नहीं किया गया है. भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी को यह जानकारी रूस की सरकारी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने सोमवार को शेयर की है. जानकारी सामने आते ही पूरेदेश सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दी गयी है.
रूसी एजेंसी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक उस आत्मघाती हमलावर की पहचान इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी के रूप में हुई है जो मध्य एशियाई देश का मूल निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक उसकी योजना भारत में सत्ताधारी पार्टी यानि भाजपा के एक बड़े नेता पर आत्मघाती हमला करने की थी.
Read also: Imran Khan के गिरफ्तारी की योजना बना रही सरकार, पीटीआई अध्यक्ष के आवास की सड़क पर सुरक्षा कड़ी
रूसी ख़ुफ़िया एजेंसी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस के मुताबिक पकडे गए आतंकी ने अप्रैल से जून तक तुर्की में सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग ली थी. उसे आईएस के किसी बड़े नेता ने आत्मघाती हमलावर के तौर पर भर्ती किया गया था. एजेंसी के मुताबिक, IS ने उसे पहले रूस भेजा और उसके बाद यहां से उसे भारत जाकर अपनी योजना को अंजाम देना था.
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था, इस अलर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश रची है. अलर्ट के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर बस स्टैंड जैसे सार्वजनकि स्थल थे. इससे 3 दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन TRF में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है.
