Russia Ukraine Crisis : दोनेस्क शहर करेगा यूक्रेन के भाग्य का फैसला,रूसी सेना ने नागरिकों को हटने को कहा

इंटरनेशनलRussia Ukraine Crisis : दोनेस्क शहर करेगा यूक्रेन के भाग्य का फैसला,रूसी...

Date:

नई दिल्ली। रूस का यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला और तेज हो गया है। रूसी सेना इस समय यूक्रेन के दोनेस्क शहर तक पहुंच गई है। रूसी सेना ने दोनेस्क शहर को चारों ओर से घेर लिया है। रूस के सेन्य अधिकारियों ने कहा है कि शहर के लोग जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाए। इससे दोनेस्क शहर के साढ़े तीन लाख लोगों पर संकट खड़ा हो गया है। इसकी पुष्टि दोननेस्क के गवर्नर पावलों किरिलेंको ने भी की है। दोनेस्क गवर्नर पावलो किरिलेंको ने जानकारी दी है कि रूसी सेन्य अफसरों ने शहर के साढ़े तीन लाख निवासियों को यहां से हटने को कहा है। उन्होंने बताया शहर के लोगों की जान बचाने के लिए यह जरूरी कदम होगा। क्योंकि लोगों के शहर से हटाने के बाद यूक्रेन की सेना शहर में रूस से लड़ने की तैयारियां ठीक तरह से कर सकेगी। 

गवर्नर ने कहा कि अब यूक्रेन के भाग्य का फैसला दोनेस्क शहर तय करेगा। इसी बीच, दोनेस्क शहर में रूस ने भारी गोलाबारी भी शुरू कर दी है। दोनबास इलाके में अधिकांश लोग रूसी बोलने वाले हैं। इसलिए रूस इस इलाके को कब्जे में लेना चाहता है।
रूस और यूक्रेन युद्ध के 133वें दिन रूसी सेना ने स्लोवियांस्क सिटी में तेज गोलाबारी की है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। लिसिचंस्क पर कब्जे के बाद रूसी सेना ने इस इलाके में हमले बढ़ाए हैं। स्लोवियांस्क शहर के मेयर की माने तो रूसी सेना बाजार को लक्ष्य बनाकर हमला कर रही है।

Read also: BRICS Countries: ईरान ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए किया आवेदन, अमेरिका की बढ़ी धड़कन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने रूस द्वारा यूक्रेन में आम नागरिकों को हिरासत में लेने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, परिषद द्वारा हिरासत में लिए लोगों का डाटा एकत्र करने से रोकने की कोशिश की गई है। अब तक कि जानकारी के अनुसार रूस ने 270 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पीड़ितों के  आठ शव पाए हैं। रूस ने इस मामले केा उनके देश को बदनाम करने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related