Flood In Balochistan: बलोचिस्तान में बाढ़ में एक ही परिवार के छह महिलाओं सहित 25 की मौत

इंटरनेशनलFlood In Balochistan: बलोचिस्तान में बाढ़ में एक ही परिवार के छह...

Date:

करांची। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से हालत काफी खराब हैं। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में मूसलाधार बारिश से अचानक बाढ़ आई। जिसमें एक ही परिवार की छह महिलाओं सहित 25 लोगों की मौत हो गई। दूसरे शहर क्वेटा में आपात स्थिति घोषित की गई है। बाढ़ में कई के लापता होने के कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महानिदेशक नसीर अहमद नासर ने बताया है कि सभी मौतें बलोचिस्तान में बारिश से आई आपदा के कारण हुई हैं। कई हिस्सों में बारिश से भूस्खलन भी हुआ है। मूसलाधार बारिश में दर्जनों लोगों के घायल होने की घटनाएं हुई हैं। बलोचिस्तान में कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ और मौतें संभव हैं।

Read also: Russia Ukraine Crisis : दोनेस्क शहर करेगा यूक्रेन के भाग्य का फैसला,रूसी सेना ने नागरिकों को हटने को कहा

उन्होंने बताया कि बारिश से क्वेटा जिले में 300 से अधिक कच्चे मकानों को काफी नुकसान हुआ है। क्वेटा में ही एक परिवार की छह महिलाओं की मौत हो चुकी है और बारिश तेज हवाओं के चलते अस्थायी घर की दीवार गिरने से भी कई लोग घायल हुए हैं। 
दो घायल महिलाओं की मौत इस कारण से हुई क्योंकि उनको अस्पताल ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। क्वेटा शहर के कुछ इलाकों में मकान गिरने से तीन महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई। बलोचिस्तान सरकार ने जिला क्वेटा में अब आपातकाल घोषित किया है। क्वेटा में गहरे तालाब में डूबने से जान गंवाने वाली दो लड़कियों के शव भोसा इलाके से बरामद हुए हैं। मांड क्षेत्र में तीन बच्चे पानी में डूब गए हैं। जबकि जिला मस्तुंग के दश्त में दो महिलाओं के घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान के अधिकांश इलाकों के हालात काफी खराब हैंं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related