देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइंस इंडिगो ने फ्लाइट्स का किराया 1000 रुपए तक सस्ता किया है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने ये घोषणा राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या दर्शन करने वालों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर की है। इंडिगो को अयोध्या से बड़े बिजनेस की उम्मीद है और इसी उम्मीद में उसने किराये में कटौती की है. इंडिगो के इस फैसले के बाद निश्चित ही अन्य घरेलू एयरलाइन्स अपने किराए में कटौती करेंगी। बता दें कि अयोध्या एयरपोर्ट से फ्लाइट सर्विस शुरू करने का सबसे पहला एलान इंडिगो ने ही किया था, इसके बाद एयर इंडिया एक्स्प्रेस ने भी अयोध्या के लिए सेवा शुरू करने का एलान किया था. 30 दिसंबर से दोनों ही घरेलू एयरलाइन्स की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है.
कहा जा रहा है कि इंडिगो ने विमान ईंधन की कीमतों में कमी आने के बाद हवाई यात्रा के लिए पैसेंजर्स से वूसले जाने वाले ‘फ्यूल चार्ज’ को बंद करने का ऐलान किया. यही वजह है कि कंपनी ने आज इसका ऐलान किया जो आने वाले दिनों में हवाई यात्रा के किराए में 1,000 रुपये तक की कमी लाएगा.
देशभर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में उछाल के बाद इंडिगो ने 6 अक्टूबर 2023 से हवाई किराए के साथ फ्यूल चार्ज भी वसूलना शुरू किया था. दूरी के आधार पर ये फ्यूल चार्ज 300 रुपए से लेकर 1,000 रुपए के बीच था. अब जबकिविमान ईंधन की कीमतों में नरमी आई है तो इंडिगो ने फ्लाइट टिकट में से फ्यूल चार्ज को हटा दिया है. इंडिगो का कहना है कि वह अपना ऑपरेशन एक्सपेंड करने पर भी ध्यान दे रही है इसलिए भी उसने 4 जनवरी से फ्लाइट के टिकटों पर फ्यूल चार्ज को हटाने का काम किया है.

