RBI CAD Report: चालू खाता घाटा हुआ कम, RBI ने बताई CAD घटने की बड़ी वजह

बिज़नेसRBI CAD Report: चालू खाता घाटा हुआ कम, RBI ने बताई CAD...

Date:

RBI CAD Report: भारत का CAD 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर GDP का 0.2 प्रतिशत रह गया
देश का चालू खाता घाटा वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी.मार्च तिमाही में घटकर 1.3 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 0.2 प्रतिशत रह गया। आज मंगलवार को जारी आरबीआई के आंकड़ों से जानकारी मिली। व्यापार घाटे में कमी और सेवा निर्यात में वृद्धि के कारण चालू खाता घाटा current account deficit (CAD) कम हो गया है।

RBI ने कहा, भारत का CAD 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 1.3 अरब US डॉलर GDP का 0.2 प्रतिशत रह गया। जो वित्त वर्ष 2022-23 की third quarter में 16.8 अरब डॉलर GDP का 2.0 प्रतिशत और एक साल पहले समान अवधि में 13.4 अरब डॉलर GDDP का 1.6 फीसद था। CAD किसी भी देश के payments balance का प्रमुख संकेतक है। पिछले वित्त वर्ष 2022.-23 की चौथी तिमाही में CAD में गिरावट का कारण strong service export के साथ व्यापार घाटा रहा था। इस दौरान व्यापार घाटा 71.3 अरब USA डॉलर से घटकर 52.6 अरब USA डॉलर पर आ गया था।

RBI ने कहा कि कंप्यूटर सेवाओं से शुद्ध कमाई में वृद्धि के कारण सेवाओं से प्राप्तियां बढ़ी हैं। समीक्षाधीन समय में विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़ा था। जबकि 2021.22 की चौथी तिमाही में इसमें 16.0 अरब डॉलर की कमी आई थी। वित्त वर्ष 2022-23 में चालू खाता शेष में जीडीपी के मुकाबले दो फीसद का घाटा दर्ज किया गया। जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...