Chandrayaan-3: हम चांद पर… भारत के चंद्रयान-3 ने कामयाब लैंडिंग करके रचा इतिहास

इंटरनेशनलChandrayaan-3: हम चांद पर… भारत के चंद्रयान-3 ने कामयाब लैंडिंग करके रचा...

Date:

Chandrayaan-3 Landing: भारत के चंद्रयान 3 ने सफल लैंडिंग कर विश्व में इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन है। भारत के चंद्रयान-3 ने आज इतिहास रचते हुए चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। करीब 19 मिनट तक दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकीं रहीं। ISRO ने इसे यादगार पल का नाम दिया है।

आज बुधवार को 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को पंख लग गए हैं। चंद्रयान 3 ने चांद पर भारत का झंडा लहरा दिया। लैंडिंग के साथ छह पहियों वाला रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह को छूते हुए रैंप के सहारे लैंडर से बाहर निकल आया। करीब 6,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीमा होकर करीब 0 किमी घंटे की रफ्तार पर आकर लैंडर चांद की सतह पर सफलता से पहुंच गया है। ISRO ने इतनी सुरक्षा के साथ चंद्रयान 3 को डिजाइन किया कि अगर यह 10 किमी की स्पीड से लैंडिंग करता तो कोई नुकसान नहीं होता।

south pole landing करने वाला India पहला देश

ISRO के चंद्रमा मिशन की सफलता के साथ एक और इतिहास भारत के नाम हुआ है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग वाला दुनिया का पहला देश बना है। चंद्रयान-3 मिशन के सफलता के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग वाला चौथा देश बन गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...