कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ खुला। जबकि सेंसेक्स 77 अंक नीचे खुला बैंक निफ्टी में कमजोरी दिखी। सेक्टोरल इंडेक्सेस भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। खबर लिखे जाने तक ये गिरावट और भी गहरी दिखाई देने लगी है. सेंसेक्स में इस समय 160 अंक और निफ़्टी में 60 अंकों की गिरावट दिख रही है। बीते हफ्ते 14 सौ से ज़्यादा अंकों की गिरावट की वजह से बाजार में बड़े खिलाडियों का विशवास घटा है.
NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Adani Enterpris, HDFC Bank, Adani Ports, Tata Motors और Tata Steel में नज़र आ रही है वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी वाले शेयरों में Tata Motors, M&M, ITC, Reliance और SBI का नाम है. निफ़्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में Adani Enterpris, Adani Ports, UPL, Asian Paints और Grasim हैं जबकि निफ़्टी के टॉप गेनर्स में M&M, Tata Steel, Apollo Hospital, JSW Steel और Axis Bank का नाम है. इसी तरह सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में M&M, Tata Steel, JSW Steel, Axis Bank और NTPC शामिल हैं जबकि टॉप लूज़र्स में Asian Paints, Bajaj Finance, Infosys, HUL और Titan Company का नाम शामिल है।
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो कल अमरीकी और यूरोपियन शेयर बाजार तेज़ी में बंद हुए थे वहीँ आज एशियाई बाज़ारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है. निक्कई , ताइवान, वेटेड, शंघाई कम्पोज़िट, कोस्पी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं वहीँ स्ट्रेट टाइम्स और हैंगसैंग में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है.

