धारावी में राहुल ने किया उस शक्ति का ज़िक्र जो लोगों को डराती है

नेशनलधारावी में राहुल ने किया उस शक्ति का ज़िक्र जो लोगों को...

Date:

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आज मुंबई के धारावी में शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा हुआ, रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की लड़ाई भाजपा या मोदी से नहीं बल्कि एक शक्ति से है, ये वो शक्ति है जिसने महाराष्ट्र कांग्रेस के एक सीनियर नेता को भाजपा में जाने को मजबूर कर दिया, इस नेता ने हमारी माँ सोनिया गाँधी से रोते हुए अपना दर्द बयान किया और कहा उनपर बड़ा दबाव है, वो जेल नहीं जाना चाहते। राहुल शायद अशोक चह्वाण की बात कर रहे थे।

राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. लेकिन राजा की आत्मा सिर्फ EVM में नहीं बल्कि ईडी में भी है, सीबीआई में भी है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में भी है. राहुल ने कहा कि ईडी ने तो मुझे 50 घंटे तक बिठाकर रखा और फिर आखिर में ED का अधिकारी कहता है कि आप मोदी को हरा सकते हो क्योंकि आप डरते नहीं हो. राहुल गाँधी ने अशोक चह्वाण का नाम न लेते हुए कहा कि देश में ऐसे हजारों लोग डराए गए हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी के के लोगों ने अपनी मर्ज़ी से पाला नहीं बदला, बल्कि उनका गला पकड़ कर बीजेपी में शामिल कराया गया है.

राहुल गाँधी ने यात्रा के दौरान का एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक नौजवान ने उनसे कहा कि उसने तीन साल तक रोज़ दौड़ लगाई, दंड बैठकें कीं सिर्फ इसलिए कि सपना था कि एक दिन फ़ौज में भर्ती होना है और लेह और लद्दाख की सीमाओं पर तैनात होना है, कंपकंपाती ठण्ड में सीमा की सुरक्षा करना
है और मौका मिला तो देश के लिए शहीद होना है लेकिन अग्निवीर लाकर सारे सपनों को इस देश ने तोड़ दिया। राहुल ने कहा कि मैंने उस नौजवान से कहा कि तुम्हारे साथ न देश ने धोखा नहीं किया है और न ही सेना ने, तुम्हारे साथ धोखा उसी शक्ति ने किया है.

राहुल ने धारावी का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमने यात्रा तो मणिपुर से शुरू की जो पहले से ही तय था और ज़रुरत भी क्योंकि वहां के जो हालात थे वो उसी शक्ति ने खराब कर रखे हैं लेकिन यात्रा का समापन धारावी में इस लिए किया क्योंकि धारावी देश का नया विजन है, धारावी स्किल, टैलेंट और हुनर का कैपिटल है। राहुल ने चीन के शहर शेन्ज़ेन का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर धारावी के लोगों को बैंक से मदद मिले, सरकार से मदद मिले तो यहाँ के लोग शेन्ज़ेन को पीछे छोड़ने का हुनर रखते हैं, लोग मेड इन चीन को भूल जायेंगे.

रैली को उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ़्ती, प्रकाश अम्बेडकर और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई पार्टियों के नेताओं ने भी सम्बोधित किया। रैली में नेशन कांफ्रेंस के नेता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नुमाइंदे भी शामिल हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related