सरफराज खान एकबार फिर आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। खबर आ रही है कि सरफराज खान को गुजरात टाइटंस अपनी टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि इस बार की नीलामी में सरफराज खान नहीं बिक सके थे, सरफ़राज़ पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स में थे लेकिन फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि गुजरात टाइटंस में सरफराज खान की इंट्री हो सकती है.
सरफ़राज़ खान काफी मशक्कतों के बाद अभी हम ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मौका मिला और उन्होंने दोनों हाथों से मिले उस मौके को भुनाया और अपनी पहचान बनाई जो उनकी आईपीएल में वापसी की वजह बन सकती है. दरअसल एक संयोग भी बन रहा है क्योंकि गुजरात टाइटंस के रॉबिन मिंज का एक्सीडेंट हो गया और वो आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 3.6 करोड़ में खरीदा था. कहा जा रहा है सरफराज खान को गुजरात टाइटंस रॉबिन मिंज की जगह टीम में शामिल कर सकती है।
रॉबिन मिंज का ये पहला आईपीएल था लेकिन दुर्भाग्य से उनके साथ हादसा हो गया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सरफ़राज़ खान का पिछ्ला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, यही वजह है कि दिल्ली ने ऑक्शन से पहले सरफराज को रिलीज कर दिया और ऑक्शन में सरफ़राज़ खान को कोई खरीदार नहीं मिला।

