लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार तेज़ी में बंद

बिज़नेसलगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार तेज़ी में बंद

Date:

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स 328.48 अंक बढ़कर 73,104.61 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 117.45 अंक की बढ़त के साथ 22,221.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. वहीं, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईटीसी जैसे शेयरों में गिरावट रही। आपको बता दें कि मंगलवार को घरेलू बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। नेस्ले, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। सोमवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 83.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,498.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अंडे, मांस और मसाले सस्ते होने से अप्रैल में खुदरा महंगाई दर घटकर 11 महीने के निचले स्तर 4.83 फीसदी पर आ गई. हालाँकि, इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर खाद्य कीमतों में मामूली वृद्धि हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई लाभ में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख रहा. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिलाजुला रुख रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...