Stock Market today: शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर हैं। BSE सेंसेक्स 69,306 अंकों पर और निफ्टी 20,813 अंकों के लेवल पर है। निफ्टी अभी तक के आलटाइम हाई पर पहुंच गया है। फिलहाल निफ्टी 20,736 और सेंसेक्स 69000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी मंगलवार को जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज नए ऑल टाइम हाई पर हैंं। BSE सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 का लेवल पार कर गए हैं। फिलहाल निफ्टी 20,736 अंकों पर आल टाइम हाई पर है और सेंसेक्स 69,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार की चौतरफा खरीदारी में बैंकिंग सेक्टर आगे हैं।
BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 344 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया है। इससे पहले सोमवार को BSE सेंसेक्स 1383 अंक उछलकर 68,865 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी भी आज 322 अंक ऊपर 46,754 अंकों पर टेंड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट आज स्टेबल है। कच्चे तेल में कमजोरी का ट्रेंड जारी है। वहीं FIIs और घरेलू फंड्स दोनों की दमदार खरीदारी की जा रही है। ‘Buy On Dips’ की स्ट्रैटेजी रखने की निवेशकों को सलाह दी गई है। आज लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों में तेजी का ट्रेंड रहेगा।
बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर शेयर बाजार की तेजी है। अमेरिका शेयर बाजार डाओ 41 अंक, नैस्डैक 119 अंक गिरकर बंद हुआ है। कच्चा तेल लगातार पांचवे दिन $80 के नीचे बना हुआ है। मार्क जुकरबर्ग के शेयर बेचने की खबर से मेटा का शेयर 1.5 प्रतिशत गिरा है। पिछले महीने ज़करबर्ग ने मेटा के 6.82 लाख शेयर्स बेचे थे।
Stock Market today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 69000 के पार, निफ्टी ऑलटाइम हाई
Date:

