वैश्विक समस्याएं हल कर सकते हैं भारत और अमेरिका

इंटरनेशनलवैश्विक समस्याएं हल कर सकते हैं भारत और अमेरिका

Date:


वैश्विक समस्याएं हल कर सकते हैं भारत और अमेरिका

भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात से नए युग की शुरुआत

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्डर ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती जगजाहिर थी। मगर अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होने के बाद राष्ट्रपति बने जो बाइडन की नीतियों को लेकर भारतीयों में असमंजस की स्थिति थी। लेकिन आज व्हाइट हाउस में दो शक्तिशाली देशों का नेतृत्व करने वाली वालों के बीच महत्वसपूर्ण मुलाकात हुई तो एक नए युग की शुरुआत हो गई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हुई मुलाकात ने भारत और अमेरिका की दोस्ती की नई शुरुआत कर दी है।

द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जो बाइडन ने कमला हैरिस का जिक्र करते हुए कहा कि हर रोज इस सीट पर एक भारतीय-अमेरिकी बैठती है। जो बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर विश्व की समस्याओं को हल कर सकते हैं। पूर्व में भी मैंने कहा था कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका सबसे करीबी दोस्ता होंगे।

मोदी से मुलाकात के बाद, कई सीईओ ने माना भारत में निवेश आकर्षित करने की उच्च क्षमता

जो बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों को अभी और अधिक मजबूत होना है। आज इस बैठक से भारत और अमेरिका नया अध्याय शुरू करेंगे। दोनों देश सबसे पहले मिलकर कोरोना का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के 4 मिलियन से अधिक लोग अमेरिका में रहते हैं। अगले सप्ताह हम महात्मा गांधी जन्म शताब्दी मना कर उनके बताए हुए अहिंसा के पाठ को दोहराएंगे गौरतलब है कि अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच यह पहली मुलाकात हुई है। हालांकि जब जो बाइडन अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे तब उनकी पीएम मोदी से कई बार मुलाकात हुई थीं।

मोदी और कमला हैरिस की जल्द ही होगी पहली व्यक्तिगत बैठक

इस द्विपक्षीय बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत और अमेरिका के बीच मजबूत दोस्ती के बीज बोये गये हैं। आने वाले दशकों में भारत-अमेरिकी संबंधों में व्यापार और अधिक बढ़ेगा। भारत-अमेरिका मित्रता के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उल्लेखित प्रत्येक विषय हमारे लिये महत्वपूर्ण है। कोविड-19, जलवायु परिवर्तन के मुददे पर हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। पीएम मोदी ने अमेरिका द्वारा गर्मजोशी के साथ किये गये स्वागत के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार व्यक्त किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related