Hapur News : तेल व्यापारियों के यहां आयकर का छापा ,10 करोड की नकदी और 8 करोड के जेवर बरामद

उत्तर प्रदेशHapur News : तेल व्यापारियों के यहां आयकर का छापा ,10 करोड...

Date:

हापुड। जिले के उद्योगपतियों के आयकर रिटर्न में गड़बड़ी मिलने पर आयकर विभाग ने आज छापेमारी कार्रवाई की। जिसमें जिले के कुछ तेल कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर आज दिन में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान कुछ बड़े उद्योगपतियों पर भी कार्रवाई की गई। आयकर विभाग की जांच टीम पिछले कई महीनों से जांच में जुटी हुई थी।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

आज छापेमारी के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद और आठ करोड़ रुपये का सोने चांदी का बरामद हुआ। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी और जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीमें गत गुरुवार से हापुड के प्रमुख उद्योगपतियों के आवास और फैक्ट्रियों की गुपचुप तरीके से जांच कर रही थीं। इस मामले में कई टीमें लगी हुई थी। आज आयकर विभाग की टीमों ने एकसाथ छापेमारी कार्यवाही की। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने व्यापारियों के कार्यालयों में बैंक खातों सहित अन्य कागजात की जांच की।

सूत्रों की मानें तो हापुड़ के अधिकांश व्यापारियों की कुंडली आयकर विभाग के पास अब तैयार है। आयकर विभाग की जांच टीम ने सबसे पहले तेल व्यापारी तीन भाइयों के ठिकानों पर छापा मारा। फिलहाल गुरुवार से चल रहे जांच के बाद देर शाम इन तेल व्यापारियों के ठिकाने पर छापेमारी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान चार घरों और दो फैक्ट्रियों में जांच शुरू की गई।

Also Read : Kanpur Violence : यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

सूत्रों की माने तो जांच के दौरान 10 करोड़ रुपये की नकदी और आठ करोड़ रुपये के सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए। इसके अलावा आयकर विभाग को करोड़ों रुपये की कच्ची पर्ची मिली। इन पर्चियों पर बिना जीएसटी दिए माल की खरीद फरोख्त की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो तेल व्यापारी शुद्ध लाभ और सकल लाभ के आंकड़ों में अंतर दिखा रहे थे। इसके अनुसार कंपनी को सकल लाभ कंपनी ठीक था लेकिन शुद्ध लाभ बहुत कम था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related