गोपालगंज। नेपाल से तस्करी कर मादक पदार्थ लेकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक से पुलिस ने सात करोड़ रुपये की चरस बरामद की है। आरोपी को बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बताया जाता है कि हरियाणा का रहने वालो ये युवक नेपाल से चरस लेकर आया और गोपालगंज में छिपा हुआ था।
Also Read : Cheap Liquor In Delhi: दिल्ली में सस्ती हुई शराब तो आबकारी विभाग को लगा करोड़ों का फटका
पुलिस ने छापेमारी कर इस दौरान आरोपी तस्कर से 37 किलो चरस के बरामद की और उसको गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के आसपास की गई। चरस के साथ गिरफ्तार युवक का नाम शिव कुमार है। शिवकुमार हरियाणा के जिला हिसार के थाना हासी क्षेत्र के गांव विडफॉर्म का निवासी है। पुलिस चरस के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Also Read : Special Security In Punjab: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष सुरक्षा, पुलिस छावनी में बदले शहर
पुलिस के अनुसार आरोपी वैगन आर में छिपाकर नेपाल से चरस को हरियाणा लेकर जा रहा था। इस दौरान कुचायकोट पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर चेकिंग के दौरान तकरीबन 37 किलो चरस बरामद की। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वो ड्राइवर है। पहली बार मोतिहारी के रक्सौल से 20 हजार रुपये में चरस गाड़ी हरियाणा ले जाने का जिम्मा मिला था। लेकिन बीच में पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में लिप्त मुख्य तस्कर फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि थाना कुचायकोट द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान सात करोड़ रुपये की चरस बरामद हुई है।

