Fire in Noida : गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर

उत्तर प्रदेशFire in Noida : गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की...

Date:

नोएडा । जिले के के सेक्टर-7 स्थित गोदाम में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना थाना फेज-1 पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाड़ियाँ आग को बुझाने में जुटी है आग कंट्रोल में है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है जल्द ही आग को बुझा लिया जायेगा। आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगने की बात सामने आ रही है। गोदामों में रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया।  

Also Read : Blast In Illegal Firecracker Factory: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक 12 की मौत, चार की हालत गंभीर

 मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-7 ई-55 के गोदाम में रविवार शाम को पौने 6 बजे आग लग गई थी। ये गोदाम तीसरी मंजिल पर बना हुआ है और गोदाम काफी सारा पैकेजिंग मटेरियल जिनमें गत्ता और थर्माकोल और सामान रखा हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैली और पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर थाना फेज-1 पुलिस और फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरु कर दिया, लेकिन थर्माकोल के जलने तेजी से जहरीली गैस गोदाम में भर जाने से आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पडी।  मौके पर दो और गाड़ियों को बुलाया गया।   

Also Read : Hapur News : तेल व्यापारियों के यहां आयकर का छापा ,10 करोड की नकदी और 8 करोड के जेवर बरामद 

सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि आग पर काबू करने के लिए इस समय 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं दो गाड़ियों को और बुलाया गया है आग पर नियंत्रण किया जा चुका है और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था।  प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related