गंभीर की नजर में कप्तानी में गांगुली से कम नहीं थे द्र्विड़

स्पोर्ट्सगंभीर की नजर में कप्तानी में गांगुली से कम नहीं थे द्र्विड़

Date:


गंभीर की नजर में कप्तानी में गांगुली से कम नहीं थे द्र्विड़

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने माना कि भारतीय क्रिकेट पर राहुल द्रविड़ का योगदान काफी गहरा है. गंभीर ने कहा कि मैंने अपने वनडे पदार्पण सौरव गांगुली और टेस्ट पदार्पण राहुल द्रविड़ की कप्तानी में किया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम द्रविड़ को उनकी कप्तानी के लिए आवश्यक श्रेय नहीं देते. हम सिर्फ सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और अब विराट कोहली की बात करते हैं लेकिन राहुल द्रविड़ भी भारत के लिए शानदार कप्तान रहे हैं. उनके रिकॉर्ड भी देखें तो हम उन्हेंं काफी कम आंकते हैं. आपको बता दें कि द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने लगातार 16 वनडे रनों का पीछा करते हुए जीते थे.

जो कहा गया, वह किया
गंभीर ने कहा कि द्रविड़ से जो कहा गया उन्होंने टीम के लिए वह किया. उन्होंने कहा, अगर आप द्रविड़ को एक क्रिकेटर के रूप में देखें तो आपने अगर उन्हेंं टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत करने को कहा तो उन्होंने की, उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की. उन्होंने भारत के लिए विकेटकीपिंग की. उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई. उन्होंने वह सब किया जो भारतीय क्रिकेट या कप्तान ने उन्हेंं करने के लिए कहा और आपको इसी तरह के रोल मॉडल की जरूरत होती है. मेरे हिसाब से उनका ज्यादा बड़ा प्रभाव है. गांगुली अपनी रुतबे के कारण वनडे क्रिकेट में अधिक प्रभावी रहे लेकिन कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट पर राहुल द्रविड़ का कहीं बड़ा प्रभाव है.

छुपे रुस्तम कप्तान
राहुल द्रविड़ को भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है लेकिन उनकी कप्तानी भी किसी मायने में कम नहीं थी. उनकी कप्तानी में भारत ने 2006 में वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीती थी. द्रविड़ ने भारत को दक्षिण अफ्रीका में 2006-07 में टेस्ट मैच जितवाया था. इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे. साल 2007 में भारत ने इंग्लिश धरती पर सीरीज जीती थी. इससे पहले अजीत वाडेकर (1971) और कपिल देव (1986) ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related