कार लोन चाहिए तो इन बैंकों के पास जाइये

फीचर्डकार लोन चाहिए तो इन बैंकों के पास जाइये

Date:

घर के बाद हर किसी का पहला सपना होता है कि उसके पास एक कार भी हो और इस सपने को पूरा करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसे बचाने की कोशिश करते हैं क्योंकि ज़्यादातर लोग कार को स्टेटस सिंबल मानते हैं. अगर उनके पास कार है तो जिस सोसाइटी में वो रहते हैं उन्हें सम्मान भी मिलता है. इस सपने को पूरा करने के लिए लोग लोन का भी सहारा लेते हैं लेकिन कार लोन लेने से पहले आपको सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना ज़रूर कर लेना चाहिए ताकि आपको सबसे सस्ता कार ऋण मिल सके.

कार लोन की जहाँ तक बात है तो अधिकांश बैंकों द्वारा कार लोन प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। हालाँकि कुछ बैंक अभी भी जीरो प्रोसेसिंग फीस पर कार लोन देते हैं। एसबीआई, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा जीरो प्रोसेसिंग फीस पर कार लोन दिया जा रहा है। इसी तरह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी की छूट दे रहे हैं. बता दें कि लोन की ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की ज़्यादा संभावना है।

यहाँ जानिए विभिन्न बैंकों द्वारा कितने प्रतिशत पर कार लोन मिल रहा है, यहाँ पर स्टार्टिंग ब्याज प्रतिशत दिया जा रहा है:
इंडियन बैंक- 8.60 प्रतिशत
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 8.65 प्रतिशत
बैंक ऑफ महाराष्ट्र- 8.70 प्रतिशत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-8.70 प्रतिशत
केनरा बैंक- 8.70 प्रतिशत
यूको बैंक- 8.70 प्रतिशत
बैंक ऑफ इंडिया- 8.75 %
आईडीबीआई बैंक- 8.75 %
बैंक ऑफ बड़ौदा- 8.75 %
सीएसबी बैंक- 8.75 %
पंजाब नेशनल बैंक- 8.75 %
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 8.75 %
पंजाब एंड सिंध बैक- 8.85 प्रतिशत
इंडियन ओवरसीज बैंक- 8.85 प्रतिशत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...