माफिया जमीन कब्जायेगा तो बुलडोजर चलेगा

उत्तराखंडमाफिया जमीन कब्जायेगा तो बुलडोजर चलेगा

Date:


माफिया जमीन कब्जायेगा तो बुलडोजर चलेगा

  • भाजपा ने कार्टून जारी कर अखिलेश यादव के बयान का दिया जवाब

लखनऊ। प्रदेश में सपा की सरकार आयेगी तो सड़कों से बुल और बुलडोजर दोनों गायब हो जायेंगे। पिछले दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया था। जाहिर है कि उनका इशारा सड़कों पर घुमते बुल और सीएम योगी के बुलडोजर की ओर था। इसके जवाब में भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने माफियाओं के कब्जे से अनगिनत जमीन छुड़वायी है। माफियाओं के आलीशान बंगलों से लेकर कांप्लेक्स तक पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया। योगी सरकार इसको अपनी उपलब्धि मानती है और सीएम योगी अक्सर अपने भाषणों में माफियाओं पर किये जा रहे प्रहार का जिक्र करते हैं।

माफिया जमीन कब्जायेगा तो बुलडोजर चलेगा

Read also: मध्यप्रदेश सरकार ने की माफियाओं के अवैध निर्माण पर कार्रवाई

सपा मुखिया ने योगी सरकार के द्वारा बुलडोजर चलाये जाने को लेकर टिप्पणी की थी। हमीरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि चिलमजीवी साढ़े चार साल तक सिर्फ बुल और बुलडोर चलाते रहे। अखिलेश यादव ने प्रदेश में सपा सरकार आने के बाद बुल और बुलडोजर दोनो ही गायब होने का ऐलान किया था।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया विंग ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस कार्टून में माफिया साईकिल की सवारी कर रहा है और कैरियर पर बैठा अखिलेश यादव जैसा दिखने वाला व्यक्ति सरकार, थोड़ा धीरे कह रहा है। वहीं कार्टून की दूसरी ओर योगी जैसा दिखने वाला व्यक्ति जेसीबी चला रहा है जिसके पंजे में माफिया फड़फड़ा रहा है। कार्टून के ऊपर लिखा है साइकिल और बुलडोजर में फर्क साफ है। माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा।

Read also: इटली के सिसिली में 50 से ज्यादा माफिया सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं की जुबानी जंग में अब कार्टूनों की इंट्री ने मामला रोमांचक बना दिया है। गौरतलब है कि जुबानी बयानबाजी की बजाये कार्टून लोगों को जल्द आकर्षित करते हैं। कार्टूनों के जरिये आप अपनी बात रख सकते हैं और कोई आप पर आसानी से आरोप भी नहीं लगा सकता। भाजपा की ओर से कार्टून जारी किये जाने के बाद देखना होगी कि क्या सपा भी कार्टून वार की शुरूआत करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related